उपयोग की शर्तें
अंग्रेज़ी मूल का अंतिम अपडेट: September 30, 2026 · हिन्दी अनुवाद: 4 नवंबर 2026
यह मौजूदा अंग्रेज़ी पाठ का कार्यकारी अनुवाद है। मूल पाठ पढ़ें (अंग्रेज़ी)
सेवा
compressvid.io ऑनलाइन वीडियो कंप्रेसर और उससे जुड़ी सुविधाएं देता है। अपलोड की गई हर फ़ाइल इस्तेमाल करने का कानूनी अधिकार आपके पास होना चाहिए। दूसरों के अधिकार या कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री अपलोड न करें।
अकाउंट
Google से लॉग इन करके आप गोपनीयता नीति के अनुसार अकाउंट की जानकारी की प्रोसेसिंग स्वीकार करते हैं। अपने सक्रिय सत्र की पहुंच दूसरों को न दें।
क्रेडिट और इस्तेमाल
क्रेडिट हर महीने दिए जाते हैं, केवल उसी महीने के लिए मान्य होते हैं और न किसी को दिए जा सकते हैं, न नकद में बदले जा सकते हैं। कंप्रेसिंग शुरू करने से पहले काम का खर्च दिखता है। सेवा का दुरुपयोग करने वाले अकाउंट सीमित करने का अधिकार हमारे पास है।
जिम्मेदारी की सीमा
सेवा जैसी उपलब्ध है, उसी रूप में दी जाती है। कानून जितनी अनुमति देता है, उस सीमा तक हम अप्रत्यक्ष नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
बदलाव
बदली हुई शर्तें इस पेज पर प्रकाशित की जाती हैं। आगे इस्तेमाल जारी रखने का अर्थ उन्हें स्वीकार करना है।
संपर्क
सहायता के लिए support@compressvid.io पर लिखें।
उपयोग की शर्तें · गोपनीयता · सदस्यता नीति · रिफंड नीति · कीमतें